बेंगलुरु । एक सरकारी स्कूल का फिजिकल टीचर क्लास 8 और 9 की छात्राओं के साथ गलत हरकत करता था। 55 साल के इस टीचर को 15 लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। स्कूल के हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर यह कार्रवाई की है।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़कियों ने स्कूल में अपने साथ हो रही घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर से शिक्षक की शिकायत की। इसके बाद हेडमास्टर ने पुलिस से संपर्क किया था।
फरार हो गया था शिक्षक
शिक्षक को जब पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हो गया है तो वह फरार हो गया था। हेब्बल थाने की पुलिस ने उसे मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। टीचर द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न की शिकार 15 छात्राओं में से आठ ने पुलिस को बयान दिया है।
छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ और चूमा। उसने स्कूल परिसर में छात्राओं के साथ गलत हरकत की। शुरुआती जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी शिक्षक ने क्लास 8 की 10 से अधिक और क्लास 9 की पांच से अधिक छात्राओं के साथ गलत हरकत की थी। साभार जेटीवी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें