जौनपुर। बोलेरो लूट कर भाग रहे पांच बदमाशों को लालगंज पुलिस ने अतरैला टोला प्लाजा के पास से धर दबोचा। बोलेरो में वाहन स्वामी जख्मी हालत में अचेत मिला।
बदमाशों ने रिवाल्वर की मुठिया से मारकर उसे अचेत कर दिया था। पुलिस ने जख्मी वाहन स्वामी का उपचार कराया। होश में आने पर वाहन स्वामी ने पूरी कहानी बताई। बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
जौनपुर निवासी दुर्गा प्रसाद दुबे की बोलेरो पांच अज्ञात व्यक्तियों ने डिलीवरी केस बताकर बुक कराया था। सुजानगंज से डिलीवरी रामनगर पहुंचानी है। वाहन स्वामी अपनी बोलेरो लेकर उनके साथ चल गया, लेकिन जब रास्ते में सुजानगंज के पास पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रिवाल्वर की मुठिया से मारकर जख्मी कर दिया। जिससे वाहन स्वामी अचेत हो गया। इसके बाद पांचों व्यक्ति उसे लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला टोल प्लाजा के पास पहुंचे। तभी गश्त पर निकली लालगंज पुलिस ने देर रात होने के कारण सड़क की पटरी पर खड़ी बोलेरो देख आशंका होने पर जांच की। बोलेरो में एक व्यक्ति अचेत पड़ा था। जबकि पांच व्यक्ति उसके साथ बोलेरो में बैठे हुए थे। पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जबकि जख्मी वाहन स्वामी का पास के अस्पताल में उपचार कराया।
उपचार के बाद होश में आने पर वाहन स्वामी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस पांचों बदमाशों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में सीओ लालगंज परमानंद कुशवाहा ने बताया कि रात पुलिस गश्त पर निकली थी। बोलेरो में पांच व्यक्ति संदिग्ध मिले हैं। सभी को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें