गांव के युवक ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर गहनों समेत लाखों रुपए हड़पे

गांव के युवक ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर गहनों समेत लाखों रुपए हड़पे

हमीरपुर। जिले में राठ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवक उनका शारीरिक व आर्थिक शोषण कर रहा है।

पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़िता ने बताया एक साल पहले चिकासी थाने के एक गांव निवासी युवक चिटफंड व्यापार के बहाने उनके घर आने जाने लगा। 10 माह पहले युवक उनके घर पहुंचा। आरोप लगाया नहाते समय उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण करने लगा। अपने दोस्त के माध्यम से गहनों सहित लाखों रुपये हड़प चुका है। उनका मकान बिकवा कर 10 लाख रुपये ले चुका है। अब आरोपी उनसे खेत व पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।

साथ ही, न देने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने कहा दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामला गंभीर है और पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई करेंगे। साभार ए. यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने