युवक अपने प्रेमिका को ले गया अपने साथ, नाराज परिजनों ने उसके घर को लगाया आग

युवक अपने प्रेमिका को ले गया अपने साथ, नाराज परिजनों ने उसके घर को लगाया आग

बदायूं।  वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक प्रेमिका को अपने साथ ले गया। जिस पर युवती के परिवार वालों ने न सिर्फ युवक के परिवार वालों पर एफआईआर दर्ज कराई, बल्कि रात में उसके घर में आग लगा दी।

आग से घर में रखा पूरा सामान जल गया। थाना पुलिस ने आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सात नवंबर को दोनों घर से भाग गए। जब लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाने आकर युवक के परिवार के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें एक 14 साल की किशोरी को भी नामजद किया गया। थाना पुलिस प्रेमी जोड़े को तलाश कर रही थी। वहीं, युवक के परिजन घर पर ताला डालकर कहीं चले गए थे।

युवती के परिजनों ने शुक्रवार रात युवक के घर में आग लगा दी। उनके अलावा युवक परिवार के ही एक और व्यक्ति के घर में आग लगाई गई, जिससे उनके घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर दोनों परिवार के लोग शनिवार को गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। युवक के परिवार वालों का कहना है कि वह एक रिश्तेदार की गोदभराई में गए थे। दोपहर बाद परिवार वालों ने थाने आकर युवती के परिवार के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के परिवार वालों ने पहले ही एफआईआर करा दी थी। आग लगाने के बाद उनके पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। साभार ए. यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने