आजमगढ़। थाना तरवां क्षेत्र मे गोली चलने से हुयी घटना मे वांछित/फरार अभियुक्त संचम यादव, पंचम यादव, लालजी यादव, अरविन्द यादव की गिरफ्तारी हेतु नकद पुरस्कार की राशि 25-25 हजार रुपये घोषित।
दिनांक 17 दिसंबर को थाना तरवां के ग्राम बघरा मे गोली चलने की घटना हुयी थी जिसमे रविकेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा सचिन यादव के अगुठे मे गोली लगी थी। इसी सम्बन्ध मे नामजद 04 अभियुक्तो के विरुध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 350/22 पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 19 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछित/फरार 04 अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।
वाछिंत/फरार अभियुक्तों के नाम
1. संचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी बघरा थाना तरवां, आजमगढ़।
2. पंचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी बघरा थाना तरवां, आजमगढ़।
3. लालजी यादव पुत्र स्व. मोती यादव निवासी बघरा थाना तरवां, आजमगढ़।
4. अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव निवासी बघरा थाना तरवां, आजमगढ़।
![]() |
एसपी आजमगढ़, अनुराग आर्य |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें