लखनऊ। कानपुर में तैनात सिपाही ने सोशल मीडिया साइट पर युवती के साथ दोस्ती बढ़ाई।
इसके बाद शादी का झांसा देकर युवती के साथ 11 माह तक दुष्कर्म किया। शादी की बात पर अक्सर वह टाल मटोल कर जाता था। शादी का दबाव बनाने पर अब वह और उसके परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराया कि प्रयागराज के फूलपुर वीरकाजी निवासी सुनील कुमार सिंह ने करीब एक साल पहले उनसे सोशल मीडिया पर मेलजोल बढ़ाया। सुनील कानपुर देहात में सिपाही के पद पर पुलिस लाइन में तैनात है। उसके बाद आरोपित ने उनके कमरे पर आना जाना शुरू कर दिया। इस बीच उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब 11 माह तक वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात पर अक्सर वह कुछ दिन और रुकने की बात कहकर टालमटोल कर जाता। शादी का भरोसा बनाए रखने के लिए वह अक्सर खाते में रुपये भेजकर अपने भाइयों से भी बात करवाता था। उसके परिवार के लोग भी शादी करने के लिए राजी थी। अक्सर टालमटोल देख कुछ दिन पहले उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए शादी से इनकार करने लगा। सुनील ने धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस विभाग में है। शिकायत पर कहीं सुनवाई नहीं होगी। इस पर पीड़िता ने सुनील के गुजरात में मर्चेंट नेवी में तैनात अजय सिंह और विजय सिंह को यह बात बताई तो उन्होंने भी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें