क्या बसपा सांसद बसपा को छोड़कर कांग्रेस का थामेंगे दमन,उनके इस कथन से लगने लगे हैं कयास

क्या बसपा सांसद बसपा को छोड़कर कांग्रेस का थामेंगे दमन,उनके इस कथन से लगने लगे हैं कयास

जौनपुर । लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

वह राहुल गांधी के साथ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे तक चले।

अगर निमंत्रण न भी मिलता तो भी Bharat Jodo Yatra में शामिल होता- बीएसपी सांसद

एक पूर्व नौकरशाह 68 वर्षीय श्याम सिंह यादव ने लोगों को जाति, धर्म और राजनीति की विभाजन रेखाओं से जोड़ने के उद्देश्य के लिए भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के निमंत्रण पर अपनी व्यक्तिगत क्षमता में यात्रा में शामिल हुए।

बता दें कि राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं और सांसदों को व्यक्तिगत पत्र भेजकर सद्भाव, स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए राष्ट्रीय हित में उनकी यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। पहली बार सांसद बने श्याम सिंह यादव ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से मुझसे यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन मैं वैसे भी इसमें शामिल होता, भले ही उन्होंने मुझे आमंत्रित नहीं किया होता क्योंकि मेरा दिल उनके साथ है।"

बसपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें

राहुल गांधी के मार्च में उनकी भागीदारी ने 2024 के लोकसभा चुनावों (2024 Lok Sabha polls) में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा (Mayawati-led BSP) और कांग्रेस के बीच संबंधों में संभावित गर्माहट की अटकलों को जन्म दिया। इसको लेकर श्याम यादव ने कहा, "राहुल गांधी की यात्रा एक गैर-पक्षपातपूर्ण यात्रा है। वह यात्रा के लिए सभी को आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने मुझे एक व्यक्तिगत निमंत्रण के माध्यम से आमंत्रित किया। संसद में सोनिया गांधी जी और अधीर रंजन चौधरी ने भी मुझे यात्रा में शामिल होने के लिए कहा। साथ ही यात्रा का उद्देश्य अच्छा है।" बता दें कि राहुल गांधी ने 'सदैव अटल' पर अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा पर भारत जोड़ो के बजाय भारत तोड़ो का आरोप लगाते हुए श्याम सिंह यादव ने कहा, "मैं राहुल गांधी की यात्रा के उद्देश्य से सहमत हूं। वह अच्छा काम कर रहे हैं। बसपा सांसद ने यह भी कहा कि राहुल ने उनके मार्च के दौरान उन्हें बहुत सम्मान दिया और लगभग 15 मिनट तक उनके साथ चले। जिस तरह से उन्होंने मेरे साथ व्यवहार किया, उससे मैं बहुत खुश हूं। यात्रा को जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।"

हालांकि बसपा ने अभी तक श्याम यादव के कदम पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। संपर्क करने पर बसपा प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी (BSP spokesperson Dharamveer Choudhary) ने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से परहेज किया। श्याम सिंह यादव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी कोई आपत्ति जताती है तो वह उस पर अपना स्पष्टीकरण देंगे। श्याम यादव 2014 में उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

जौनपुर से सांसद हैं श्याम सिंह यादव

श्याम सिंह यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर से बसपा का टिकट मिला था, जहां यादव समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। बसपा तब अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा (Akhilesh Yadav-led SP) की सहयोगी थी। थोड़े समय के लिए श्याम सिंह यादव ने लोकसभा में बसपा नेता के रूप में कार्य भी किया। वह अखिल भारतीय यादव महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि श्याम सिंह यादव ने शंघाई, मलेशिया और इटली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में शॉटगन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह विभिन्न विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच और सह प्रबंधक भी रह चुके हैं। वह 2008 के बीजिंग ओलंपिक (2008 Beijing Olympics) में भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच थे। उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (National Rifle Association of India) और यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन में भी काम किया है। साभार जनसत्ता।

श्याम सिंह यादव, फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने