अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में बालक समेत 2 की मौत,चार लोग हुए घायल

अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में बालक समेत 2 की मौत,चार लोग हुए घायल

जौनपुर । अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर से कुचलकर एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। खलशापट्टी गांव निवासी शुभम कश्यप(19) मंगलवार को खुटहन बाजार आया था।

शाम को पैदल ही घर लौट रहा था। चौराहे से आगे ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अकबरपुर गांव स्थित खड़ंजे पर जफर (11) पुत्र इसरार खेल रहा था।

सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे दब गया। उसे सीएचसी से जाया गया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जफर सरपतहां थाना क्षेत्र के लमिहा गांव का रहने वाला था और मां हसीना बानो के साथ ननिहाल अकबरपुर आया था।
प्रतापगढ़ के पृथ्वीगंज निवासी बृजेश कुमार जायसवाल (48), कंचन जायसवाल (32) किसी काम से जौनपुर जा रहे थे।

पंवारा बाजार में सामने से आ रही बोलेरों ने धक्का मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बगेरवां निवासी जंगली(74) व दूधनाथ (45) बाइक से चंदवक बाजार से दिन में 11 बजे लौट रहे थे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई।

दोनों घायल हो गए। सीएचसी चंदवक के डॉक्टर ने उनको वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। साभार ए. यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने