मौसम के बदले मिजाज,दिन भर ठंड का हुआ एहसास , न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज

मौसम के बदले मिजाज,दिन भर ठंड का हुआ एहसास , न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज

जौनपुर । मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। आसमान में बादल छाए रहे और दिन भर ठंड का एहसास हुआ। शाम होते ही गलन बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर रहा। सड़कों पर वाहन भी लाइट जलाकर चलते हुए देखे गए।

रविवार को रात से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी दिखी। सोमवार को भगवान सूर्य के दर्शन देर से हुए।

दिन भर बादलों और भगवान भाष्कर के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हल्की धूप के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। जिले के कई क्षेत्र में सोमवार की सुबह घने कोहरे की असर रहा।

करीब आठ बजे हल्की धूप निकली तब लोगों ने राहत महसूस की। इस सीजन में सोमवार को पहली बार लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत आई। लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए।

सड़कों पर वाहन चालक हेड लाइट जलाकर चलते देखे गए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह कोहरा जहां गेहूं के लिए लाभदायक होगा वहीं अगेती सरसों व मटर, अरहर को नुकसान पहुंचाएगा। चिकित्सक डॉ. राम लखन सिंह ने बताया कि सुबह की सैर करने वालों को इस सीजन में ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए। विशेष कर मधुमेह व रक्तचाप के मरीजों को इस सीजन में हृदयाघात की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए भोर में सैर करने से बचना चाहिए। साभार ए. यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने