बाइक से घर लौटते हुए दो युवक सड़क दुर्घटना का हुए शिकार,एक युवक की हालत गंभीर

बाइक से घर लौटते हुए दो युवक सड़क दुर्घटना का हुए शिकार,एक युवक की हालत गंभीर

जौनपुर।  बाइक से घर लौटते हुए दो युवक शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने केराकत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।

एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

चन्दवक थाना क्षेत्र के थून्हीं गांव निवासी सन्नी और गोपाल बाइक से जौनपुर गए थे। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बकुलियां मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। जिससे बचने के चक़्कर में दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर, मुंह, हाथ और पैर में चोटे आई हैं।

संयोग से वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज सहित बाबूलाल, अनिल सिंह और पंकज सिंह ने केराकत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को केराकत अस्पताल भिजवाया। जहां से सन्नी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हेलमेट नहीं पहने होने से सन्नी के सिर में अधिक चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक नशे में भी थे। घटना की जानकारी होने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सन्नी की स्थिति अभी भी चिंतजनक बनी है। गोपाल की हालत ठीक है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने