आजमगढ़ । जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ बेलवाना में अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी पर सरिया और ईंट से हमला किया गया। इसमें पत्नी कुमारी देवी (75) की मौत हो गई है। जबकि पति रामदुलार की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए 2 और लोग घायल हुए हैं।
बीच-बचाव में दो लोग हुए घायल
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार को अपने घर के पास बुजुर्ग अलाव ताप रहे थे। इसी समय किसी ने बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। हमले के समय बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल हो गए। महिला के सिर पर सरिया और ईंट से हमला किया गया है। वहीं महिला के पति की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
घायल दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने कुमारी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि पति रामदुलार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है कि हमला करने वाले कौन लोग हैं। और इस हमले के पीछे क्या उद्देश्य है।
दर्ज किया जा रहा है मुकदमा
इस बारे में जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि आरोपी अर्ध विक्षिप्त ने बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला किया। इस हमले में महिला कुमारी देवी की मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। हमले को बचाने के लिए जब दंपति का लड़का आया तो उसे भी चोटें आई हैं। आज जनता ने अर्ध विक्षिप्त को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें