जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। साथ में मौजूद पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के जुड़उपुर गांव निवासी अशोक कुमार पटेल गुरुवार सुबह 9:00 बजे अपनी बाइक पर पत्नी आशा देवी को बैठा कर शहर जौनपुर की तरफ आ रहे थे।
सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी मोड़ के पास ट्रक के धक्के से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों के प्रयास से जिला अस्पताल लाया गया जहा। चिकित्सक डाक्टर सायन दास ने आशा देवी 40 वर्ष मृत घोषित कर दिया । पति के सिर व शरीर पर चोट आई थी उसे दवा इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अशोक की पहली पत्नी की मौत के बाद तीन वर्ष पूर्व दूसरी शादी हुई थी,अभी दूसरे पत्नी से कोई बच्चे नही हुए थे। उधर घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया। जिससे जाम की स्थिती बन गयी थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें