सिकरारा (जौनपुर) । जनसमुदाय के समक्ष निपुण लक्ष्यों एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता से अवगत कराने व ग्रामीण बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव समारोह आयोजित कर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। एक मां जिस तरह से अपने नौनिहालों को सम्भालती है उसी तरह देश के होनहारों को सवारने एवं एक मुक्कमल इंसान बनाने में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान है।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत मे ब्लाक अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों को निपुण लक्ष्य जागरूकता शपथ दिलाया गया।
वक्ताओं में मुख्यरूप से डीसी एमडीएम अरुण कुमार मौर्य, डायट प्रवक्ता शैलेष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष द्वय मृत्युंजय सिंह व अजय पांडेय, संतोष कुमार सिंह, अलका सिन्हा आदि प्रमुख थे।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में संगीता मौर्या, नूपुर श्रीवास्तव, मंजूलता यादव, एआरपी शैलेश कुमार चतुर्वेदी, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार यादव ने निपुण लक्ष्य से सम्बंधित जानकारियां दी।
अध्यक्षता समाजसेवी व प्रधानपति विनय सिंह व संचालन एआरपी सुरेश कुमार यादव ने किया।
बाक्स- डिस्कवरी लैब का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सिकरारा(जौनपुर)
उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बने आधुनिक डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रों से लैब में रखे गए आधुनिक संयंत्रों के बारे में जानकारी ली तो बच्चों ने भी बहुत अच्छे ढंग से जबाब दिया तो उन्होंने छात्रों का जमकर उत्सावर्धन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह द्वारा विद्यालय के अन्य शैक्षणिक कार्यो की जानकारी दी गई।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें