हिस्ट्रीशटर व नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव की हत्या में शामिल दो वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिस्ट्रीशटर व नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव की हत्या में शामिल दो वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। बदलापुर में थाने के हिस्ट्रीशटर व नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव की हत्या करने वाले वांछित दो अभियुक्तों विकास शर्मा व शशिकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

सरोखनपुर हाई-वे के पुलिया के नीचे से दोनों को गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है। फरार अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है। जानकारी के अनुसार सभासद योगेश यादव की 12 दिसम्बर की रात आठ बजे छह गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अजय साहनी ने टीम गठित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के निर्देशन में टीम काम कर रही थी कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व शशिकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र नन्हे शुक्ला उर्फ अजय प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम मछलीगांव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को सरोखनपुर हाईवे पुलिया के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। हत्या मे शामिल अन्य दो अभियुक्त पुष्पेन्द्र दुबे उर्फ बन्टी ग्राम प्रधान पट्टी दयाल थाना बदलापुर जौनपुर व काजू दूबे पुत्र सुनील दूबे पुत्रगण सुनील दुबे निवासीगण पट्टी दयाल थाना बदलापुर की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 700 रुपया नगद व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों कही भागने के फिराक में थे। साभार एचटी।

पकड़े गए दोनों आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने