जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में रविवार की रात एक शादी में डीजे पर चढ़कर वीडियो रिकार्डिंग के दौरान करंट लगने से एक फोटोग्राफर की मौत हो गई। इस घटना में डीजे पर बैठे तीन लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए।
उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
द्वारचार के लिए बराती डीजे पर डांस करते हुए दूल्हन के घर की ओर निकले। बरात की तरफ से आया फोटोग्राफर राजेंद्र उर्फ सागर पटेल (28) डीजे पर चढ़कर बरात की भव्यता की वीडियोग्राफी करने लगा। ऊपर से हाई वोल्टेज तार गया था। सागर ने ध्यान नहीं दिया और तार उसके गले में छू गया।
जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। वहीं डीजे में बैठे तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना से बरातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद दूल्हे के परिजनों को छोड़कर ज्यादातर बराती अपने-अपने वाहनों से भाग निकले। डीजे सवार झुलसे तीनों युवकों को उनके परिचित इलाज के लिए प्रयागराज लेकर चले गए। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। साभार ए. यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें