जौनपुर। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर अटकलों पर विराम लग गया। सोमवार की शाम आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई। जिले की तीनों ने नगर पालिकाएं अनारक्षित हैं जबकि नौ नगर पंचायतों में से चार महिला, दो अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं।
प्रशासन ने 12 दिसंबर तक इन पर अपत्तियां मांगी हैं। उनका निराकरण करके अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
नगर विकास अनुभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी की तरफ से नगर निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की अनंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी गई। जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर और शाहगंज नगर पालिकाओं की सीटें अनारक्षित कर दी गई हैं। नगर पंचायतों में ही आरक्षण की व्यवस्था बनाई गई है।
नगर पंचायत खेतासराय, जफराबाद, केराकत और मड़ियाहूं की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। रामपुर और बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत कजगांव, मछलीशहर के अध्यक्ष पद अनारक्षित हैं।
आरक्षण की सूची जारी होते ही दावेदारों के चेहरें पर खुशी देखने को मिली। वजह कि ज्यादातर जगहों पर अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित व महिला है। महिला सीट होने से दावेदारों ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय ले लिया है। सबसे तगड़ा मुकाबला नगर पालिका परिषद जौनपुर में होने वाला हैं।
शासन स्तर से अध्यक्ष पद के अनंतिम आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। इसमें आपत्ति सात दिनों करनी है। इसकी लिखित आपत्ति लेकर लोगों को स्वयं नगर विकास विभाग के अनुभाग लखनऊ सचिवालय में जाना होगा। यह आपत्ति 12 दिसंबर की सायं छह बजे तक मान्य होगी। साभार ए. यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें