गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस व थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश पर 15 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कासिमाबाद थाना पुलिस व थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली मिली थी कि गैंगस्टर दीनबंधु उपाध्याय कुतुबपुर सिक्सलेन ओवर ब्रीज(पुल) के पास मौजूद है। कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर बदमाश भागने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
एसपी ने घोषित किया था इनाम
गिरफ्तार बदमाश कासिमाबाद क्षेत्र का रहने वाला है, जो कि वर्तमान में जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड में रह रहा है। साल 2021 से फरार चल रहा था। अपनी चल संपत्ति यहां से बेचकर काशीपुर उत्तराखंड राज्य में जाकर रहने लगा था। इसे काफी प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा इसकी गिरफ्तारी हेतु 15हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें