जौनपुर। जनपद वासियों के लिए खुशखबरी है। बाक्सिंग, मलखम व स्केटिंग रिंग के लिए सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव के प्रयास से नौ बिस्वा के करीब जमीन मिल गयी है। बहुत ही जल्द सारा कोरम पूरा करते हुए अपनी निधि से इन तीनों खेल के लिए एरिना व रिंग की स्थापना सांसद कराएगेंं।
वैसे पिछले काफी दिनों से जमीन की तलाश कर रहे थे। उनके प्रयास का परिणाम रहा कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर ने हुसेनाबाद देहात में जमीन मुहैया करा रहे है। यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष व बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि वह जौनपुर में जमीन की तलाश कर रहे थे। लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही थी। उनकी सोच है कि अन्य खेलों की तरह बाक्सिंग के लड़के व लड़कियों को एरिना में अभ्यास का मौका मिले। इसी तरह से मलखम एरिना व स्केटिंग रिंग का निर्माण कराया जाएगा। स्केटिंग रिंग की काफी मांग बच्चों ने की थी। जिसे देखते हुए इसे बनवाया जाएगा।
कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह को लेकर देश भर में मचे बवाल के बाबत पूंछने पर बोले कि कुश्ती खिलाड़ियों को सरकार व सीबीआई पर भरोसा करना होगा। इस तरह से केवल धरना प्रदर्शन करके कुश्ती संघ के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगना ठीक नहीं है। सांसद ब्रज भूषण सिंह के चरित्र के बारे में श्याम सिंह यादव ने कहा कि हम कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन उनका कुश्ती के लिए काफी योगदान है। जिस तरह से खेल में मेडल के लिए खिलाड़ी मेहनत किए हैं। उसी तरह से संघ के अध्यक्ष भी मेहनत करते हैं। इसीलिए तीन बार वह अध्यक्ष चुने गए।
सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि इस पूरी घटना के पीछे बहुत बड़ी साजिश है। सैकड़ों की संख्या में देश में खिलाड़ी हैं। केवल दो चार लोगों के आरोप लगा देने से कैसे कोई अध्यक्ष अपने पद से त्यागपत्र दे दे। मैं भी संघ का अध्यक्ष हूं और हमको पता कि किस तरह की राजनीति खेल संघ को लेकर होते हैं। दो माह के बचे हुए कार्यकाल में वह कौन सी जांच प्रभावित कर देंगे। साभार एचटी।
![]() |
श्याम सिंह यादव, सांसद जौनपुर |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें