आजमगढ़। बूढ़नपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर विवाह करा दिया है। पिछले कुछ वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजी खुशी दोनों पक्षों ने मिलकर विवाह संपन्न कराया।
जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार के दिन बछुआपार गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। पहले तो ग्रामीण दोनों पक्ष को लेकर थाने पर पहुंचे। लेकिन बाद में दोनों पक्षों की सहमति बनने पर देवी माता के मंदिर पर प्रेमी और प्रेमिका का विवाह कराया गया।
दोनों पक्ष की सहमति से प्रेमी युगल की हुई शादी
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुआपार गांव निवासी राहुल राजभर और अतरौलिया थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी करिश्मा राजभर के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का गांव में बराबर मिलने आता था। इसी क्रम में शुक्रवार को भी मिलने आया था। तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लड़के के परिजनों को अपने ही गांव में बुलाया। दोनों पक्ष की सहमति से प्रेमी युगल की देवी माता मंदिर में शादी करा दी गई।
ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों परिवार की सहमति से लड़के और लड़की का विवाह कराया गया है। इस दौरान मुख्य रुप से अशोक राजभर, संजय राजभर, राम मिलन राजभर, रमेश राजभर व अन्य लोग मौजूद रहे। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें