ऋषिकेश। जनपद में हनीमून वाली रात को होटल के कमरे में पति को छोड़कर फरार हुई दुल्हन अचानक पुलिस के सामने पहुंच गई। मुस्तफा क्वाटर (सदर) निवासी युवती ने पुलिस से जब कहा, वह लुटेरी दुल्हन नहीं तो पुलिसकर्मी दंग रह गए।
उसने बताया कि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी उसने उसे बदनाम कर दिया। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो लुटेरी दुल्हन के रूप में चल रही है। पति ने हनीमून पर पीटा था। इसलिए गुस्से में उसे होटल में छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि मामले से अलीगढ़ पुलिस को अवगत कराया जाएगा।
युवती ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को सासनी गेट, अलीगढ़ निवासी युवक से हुई थी। बिचौलिया ने बताया था कि युवक की सरकारी नौकरी है। जबकि यह झूठ था। शादी के बाद पता चला कि पति तोतला है। ठीक से बात भी नहीं कर पाता। शादी के बाद पति उसे हनीमून पर उत्तराखंड ले गया। 9 दिसंबर को वे ऋषिकेश के एक होटल में रुके। पति ने उसे बेरहमी से पीटा। उससे अपशब्द बोले। वह मोटी है। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को देखा था। लड़के ने हां की थी तभी शादी हुई थी। वह उसके शरीर को लेकर उसे ताने मारने लगा।
दहेज नहीं मिला यह कहने लगा। उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया। गुस्से में रात को उसने होटल छोड़ दिया। दिल्ली चली गई। वहां पीजी में रहने लगी। पति ने यह अफवाह फैला दी कि दुल्हन लुटेरी थी। उसे बेहोश करके अपने आशिक के साथ भाग गई। सोशल मीडिया से उसे पति के आरोपों की जानकारी हुई। वह लुटेरी दुल्हन होती तो पुलिस के सामने नहीं आती। वह पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा लिखाना चाहती है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें