पूर्व कुलपति डॉ. कीर्ति सिंह का निधन,कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य समेत तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व कुलपति डॉ. कीर्ति सिंह का निधन,कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य समेत तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। जिले के केराकत तहसील के अमहित गांव निवासी व नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति डॉ. कीर्ति सिंह का सोमवार की शाम चार बजे निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

शहर के मारुति नगर कालोनी स्थित अपने अवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. कीर्ति सिंह इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रायपुर और हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्याल पालमपुर में भी कुलपति रहे। शिक्षा से आजीवन वह जुड़े रहे।

नोनी फाउंडेशन के चेयरमैन पद पर भी रहे। कृषि विश्वविद्यालय नैपाल व कंपोडिया की स्थापना के लिए एफएओ सलाहकार भी रहे।
देर शाम गोमती नदी के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

उनके बड़े बेटे विजय सिंह ने मुखाग्नि दी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में शोक सभा कर डॉ. कीर्ति सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। साभार ए.यू।

डाक्टर कीर्ति सिंह, फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने