जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के जोखापुर गांव में करीब तीन माह पूर्व खेत में बाड़े में करंट प्रवाहित कर दिया गया था। उसकी चपेट में आकर हुई गांव के ही युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन दोनों हाथ नहीं लग पा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार की भोर में उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने दोनों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना तीन माह पहले की है। साभार ए. यू।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें