आजमगढ़ । जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ विधायक को 10 जनवरी 2023 को जिला बदर किया था। इसके बावजूद भी आरोपी जिले में रह रहा था। जिला बदर होने के बाद भी आरोपी के घर पर रहने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। और इस क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का मन बनाया और इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। जिले में लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो रही है। इस अभियान का मुख्य मकसद यह है कि जिले में अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।
आरोपी पर दर्ज है आठ गंभीर मुकदमा
मामले की विवेचना कर रहे जहानागंज के इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जिला प्रशासन ने 6 माह के लिए जिला बदर किया हुआ था उसके बावजूद भी अपने गांव में जितेंद्र राम के घर पर आरोपी रह रहा था। पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जितेंद्र राम के घर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें