दुर्लभ प्रजाति की हिमालयन पंछी मिला,देखने के लिए जुटी भीड़

दुर्लभ प्रजाति की हिमालयन पंछी मिला,देखने के लिए जुटी भीड़

जौनपुर । जौनपुर वन रेंज के सैदपुर गडउर गांव में रविवार को कहीं दुर्लभ हिमालयन पंछी मिला। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने पक्षी का इलाज कराया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित बताया गया।

सैदपुर गड़उर गांव व पालामऊ सीमा पर सुबह एक गिद्ध जैसे पंछी के आने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। वह उड़ नहीं पा रहा था। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चोंच मारकर घायल कर दिया। पंछी देखने में गिद्ध जैसा ही लग रहा है।

राजपति नामक ग्रामीण ने किसी तरह उसे पकड़ा। उसको धूप में रखा गया। साथ ही इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी गई।
वन विभाग के संजय यादव पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उसे ठंड लग गई है। उन्होंने बताया कि यह हिमालयन प्रजाति का गिद्ध है। वन विभाग के अधिकारियों को उसकी फोटो भेजी गई तो उन्होंने बताया कि वह गिद्ध जैसा लग रहा है लेकिन गिद्ध नहीं है। जौनपुर वन रेंजर पियूष प्रताप ने बताया कि पंछी कहीं से उड़कर आया है।

वह गिद्ध नहीं है। कोई और पक्षी है। उसका इलाज किया जा रहा है। एक-दो दिन में उड़ने लायक हो जाएगा। साभार ए. यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने