चूरू। अजब प्रेम की गजब कहानी है। इसने न केवल सात समंदर पार किए बल्कि भाषा की सीमाएं भी लांघी। अपना प्यार हमेशा हमेशा के लिए हासिल करने के लिए युवती 48 सौ किलोमीटर दूर चली आई और राजस्थान के चूरू के छोटे गांव के विकास वर्मा से शादी रचा ली।
शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
विकास वर्मा रूस में भाषा अनुवादक की नौकरी करता
विकास ने अपने गांव भगेला में शादी करने की इच्छा जताई
विकास ने अलेक्सा को वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से मिलवाया। उधर, रूस में अलेक्सा के परिजन विकास से भी मिले। दोनों ने दो साल तक को अच्छे जान लेने के बाद साल 2023 में शादी करने की ठानी। तब विकास ने अपने गांव भगेला में शादी करने की इच्छा जताई, जिसे अलेक्सा व उसके परिवार ने सहज स्वीकार कर लिया।
रूस से चूरू की दूरी 4,846 किलोमीटर
फिर अलेक्सा ने रूस से चूरू तक के लिए 4,846 किलोमीटर की दूरी तय कर विकास वर्मा के घर पहुंची। यहां पर दोनों ने शादी की। शादी में अलेक्सा ने भारतीय दुल्हन की ड्रेस पहनी। लाल रंग के जोड़े में अलेक्सा बेहद खूबसूरत लग रही थी जबकि दूल्हे विकास वर्मा ने सूट पहना। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और शादी की रस्म पूरी हुई। बेटे विकास की शादी पर पिता मोहनलाल वर्मा तथा माता विजय वर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मीडिया से बातचीत में अलेक्सा ने बताया कि उसे भारत से मोहब्बत है। यहां का कल्चर उसे लुभाता है। दाल बाटी चूरमा की तो वह दीवानी है। पति विकास के परिजन भी काफी अच्छे हैं। यहां आकर उसे अपनेपन का अहसास हुआ। ससुराल वालों ने बेटी जैसा प्यार दिया है। साभार वन इंडिया।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें