पुलिस ने बड़े देह व्यापर का किया खुलासा,ग्राहकों को रशियन बताकर इन लड़कियों को परोसते थे पति-पत्नी

पुलिस ने बड़े देह व्यापर का किया खुलासा,ग्राहकों को रशियन बताकर इन लड़कियों को परोसते थे पति-पत्नी

इंदौर। पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश किया जो अपने ग्राहकों को ही जमकर चूना लगा रहे थे। दरअसल ग्राहकों को जो लड़किया परोसी जाती थी उन्हें एजेंट रशियन लड़कियां बताते थे लेकिन ऐसा होता नहीं था।

यह लड़किया उज्बेकिस्तानी होती थी। छापेमारी के दौरान ही इस बात का भी खुलासा हुआ। मामले में तीन लड़कियों समेत एक एजेंट को भी हिरासत में लिया गया हैं। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही हैं।

दरअसल, तेजाजी नगर थाना पुलिस को अपने मुखबिर से खबर प्राप्त हुई थी कि रानी बाग कॉलोनी में मौजूद ब्यूटी पार्लर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दबिश के चलते पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से तीन लड़कियों एवं रैकेट चलाने वाले सरगना जावेद को गिरफ्तार किया। लेकिन इसके चलते रैकेट चलाने में जावेद का साथ देने वाली उसकी पत्नी मौके से भाग निकलने में सफल रही।

पुलिस के अनुसार, फ्लैट में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट ऑपरेट किया जा रहा था। जावेद इस रैकेट को ऑपरेट करता था। 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से दो दिल्ली की और एक लड़की उज्बेकिस्तान की है। पुलिस ने बताया कि मौके से ढेर सारा आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। बताया गया कि गिरफ्तार की गई उज्बेक लड़की को रशियन बताकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था। जावेद और उसकी पत्नी सैक्स रैकेट के मुख्य सरगना है।

यह दोनों विदेशों एवं देश के अन्य प्रदेशों से लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लाकर अनैतिक कार्य करवाते थे। सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ पर इंदौर एसीपी आशीष पटेल ने बोला है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड मारी गई थी। इस के चलते रैकेट चलाने वाले सरगना और तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। एक विदेशी और दो युवती दिल्ली की हैं। सरगना की पत्नी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।साभार आईबीसी 24.

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने