कौशाम्बी । जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक लड़के को चॉकलेट-डे पर प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। वेलेंटाइन-वीक पर वो चॉकलेट लेकर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच था।
इसी के चलते गांव के लोगों ने उसे देखा लिया तथा घर को चारों तरफ घेर लिया। तत्पश्चात, बाहर से दरवाजे में ताला लगा दिया। इतना ही नहीं पुलिस भी बुला ली।
घटना चरवा थाना इलाके के एक गांव की है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। वो चरवा थाना इलाके में अपनी बहन की ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर उसका प्रेमी चॉकलेट-डे के मौके पर चॉकलेट लेकर उससे मिलने पहुंच गया। उससे लड़की ने फोन पर बोला था कि घर में कोई नहीं है, तुम आ जाओ। प्रेमी घर की दहलीज पर पहुंचा ही था कि गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को घर के अंदर बंधक बनाने के पश्चात् दरवाजे पर ताला लगा दिया।
इसके साथ ही घटना की सूचना घरवालों को दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी खबर दे दी। खबर प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को घर के अंदर से निकाला एवं थाने ले गई। तत्पश्चात, लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस चौंकाने वाले मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि लड़की ने प्रेमी को अपने जीजा के घर बुलाया था। गांव वालों ने उसको पकड़ लिया एवं पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। लड़की के पिता की शिकायत पर केस पंजीकृत किया गया है। साभार एनटीएल।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें