ससुराल से मायके आई महिला की लाश गांव कुएं में मिला,नवंबर में हुई थी बंदना की शादी

ससुराल से मायके आई महिला की लाश गांव कुएं में मिला,नवंबर में हुई थी बंदना की शादी

आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेवसीपुर गांव निवासी वंदना पुत्री श्यामनाथ यादव का शव गांव कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वंदना की शादी बीते नवंबर में हुई थी। जनवरी में वह ससुराल से मायके आई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से वंदना मानसिक तनाव में रहती थी।

बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सोने चली गई। रात में कब उठकर चली गई परिवार के किसी भी सदस्य को जानकारी नहीं हुई। गुरुवार सुबह जब परिजन जगाने गए तो वह चारपाई पर नहीं थी। काफी खोजबीन किया पर वो नहीं मिली। तब परिजनों ने मेंहनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के सीवान स्थित कुएं में किसी ने शव को उतराया देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त वंदना के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीपल के पेड़ पर लटका मिला भट्ठा मजदूर का शवजीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रहमौली ध्यान गांव स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर का शव शुक्रवार सुबह पीपल के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड प्रांत के रांची जिले के बुढ़मू थाना अंतर्गत कुटेर गांव निवासी प्रदीप उरांव (30) जीयनपुर कोतवाली के ब्रह्मौली ध्यान गांव स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था।

गुरुवार रात पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सोने गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने प्रदीप का शव पास पीपल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका देखा। भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस व भट्ठा मालिक को दिया। सूचना पर भट्ठा मालिक के साथ ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतारा गया और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। साभार ए.यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने