सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,कई चार पहिया व दो पहिया वाहनों का हुआ चालान

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,कई चार पहिया व दो पहिया वाहनों का हुआ चालान

जौनपुर। नगर में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों व व्यापारियों में हड़कंप व्याप्त रहा।

यह अभियान सुबह साढ़े ग्यारह बजे ओलन्दगंज चौराहे से शुरू हुआ। यह फलवाली गली, चौरा माता मंदिर होते हुए, जेपी होटल, चंद्रा होटल से गुजरकर जेसीज चौराहा, बीआरपी इंटर कालेज से कुछ दूरी आगे तक चला। साथ ही जेसीज चौराहा से वाजिदपुर की तरफ कुछ दूरी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर पालिका की जेसीबी व ट्रैक्टर भी था।

यातायात पुलिस की टीम द्वारा मौके पर सड़क पर जाम का कारण बनने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। सड़क किनारे खंभों पर लगी होर्डिंग्स को भी ट्रैक्टर में लदवा दिया गया। जेसीज चौराहे के समीप दुकान के बाहर टायर सजाने वालों का टायर भी टीम उठा ले गई। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कुछ इलेक्ट्रानिक के व्यवसायियों को दुकान के बाहर सामान रखकर जाम का कारण बनने के कारण चेतावनी दी। कहा कि यह तीसरी बार हो रहा है आगे से होगा तो मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। साभार ए. यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने