जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वेला गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में एक 17 वर्षीय किशोरी का दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रेया सिंह पुत्री राकेश सिंह निवासी वेला का शव दुपट्टे के सहारे दोपहर में पंखे से लटकता मिला। घटना का कारण पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। किशोरी की मां पूनम सिंह अपने मायके फूलपुर जा रही थीं।
जब रास्ते में उनको घटना की जानकारी हुई तो वह वापस लौट गईं। पिता राकेश सिंह रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं, वह भी सूचना मिलने के बाद वहां से चल दिए है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि मामला क्या है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। किशोरी का दुपट्टे के सहारे पंखे पर शव लटकता मिला। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें