नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर महिला पुलिस ने खुद चलाया बुलडोजर

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर महिला पुलिस ने खुद चलाया बुलडोजर

दमोह। जिले के रनेह थाना एरिया में तीन साल पहले एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया था। तीन साल तक पीड़िता ने घटना किसी को नहीं बताई, लेकिन सात दिन पहले मुख्य आरोपी अरविंद चौरसिया की भाभी को अरविंद के मोबाइल में यह वीडियो मिल गया।

उसकी भाभी ने वह वीडियो पीड़िता की मां को दिखा दिया, जिससे इस मामले का खुलासा हुआ और यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने तीन लोगों के साथ मिलकर एक नाबालिग बालक के साथ भी गलत काम किया था और उसका वीडियो भी बनाया गया था।

रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया, नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक कृत्य के मामले में रिश्ते में चाचा अरविंद चौरसिया आरोपी है। जबकि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी अरविंद चौरसिया आरोपी है। दोनों वारदात के वीडियो अरविंद ने ही बनाए थे। उसके मोबाइल में यह वीडियो मिले हैं।

पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अरविंद चौरसिया के साथ-साथ परसू उर्फ परषोत्तम सोनी (58), नंदू रैकवार (58) और कौशल किशोर चौबे (66) को आरोपी बनाया है। इनमें कौशल किशोर चौबे खेती करता है। जबकि अरविंद, परसू और नंदू उनके खेत में मजदूरी करते हैं। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को कौशल किशोर चौबे के घर में अंजाम दिया था। इसमें वीडियो वायरल करने पर एक आरोपी और बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा-450 के तहत घर के अंदर, 376 (एबी), 376 (डीबी) सामूहिक दुष्कर्म, 506 जान से मारने की धमकी (एम)/ 6,5 (जी) / 6 पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

कुछ आरोपियों को हुई जेल...
इसमें पुलिस ने अरविंद, नंदू और परसू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि कौशल किशोर चौबे अभी फरार है। इनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये के इनाम भी घोषित किए हैं। मामला उजागर होने के बाद आरोपियों के शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच की गई और कौशल किशोर का अतिक्रमण शासकीय भूमि पर पाया गया। उसके बाद महिला थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, एसआई नित्या त्रिपाठी और अन्य महिला पुलिस के साथ हटा तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस ने खुद जेसीबी चलाकर आरोपी का अतिक्रमण गिरा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर होने पर यह बात भी सामने आई कि आरोपी ने एक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बाद उनके अतिक्रमण की जांच की गई और एक आरोपी का अतिक्रमण शासकीय भूमि पर मिलने के बाद महिला पुलिस के द्वारा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को गिराया गया। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने