जौनपुर। जफराबाद थाना प्रभारी क्षेत्र के एक गांव से 28 वर्षीय महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। शुक्रवार को जब वह अपने पति के घर पहुंची तो पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया ।प्रेमी के घर गांव के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी।
लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
गांव निवासी युवक की शादी लाइनबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में मई 2018 में हुई थी। युवक मोबाइल तथा कम्प्यूटर बनाने का काम करता है। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी पड़ोस के एक युवक से मिलने जुलने लगी। सास ने विरोध किया। शुरू में युवक ने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी पत्नी नही मानी। 20 फरवरी को पत्नी प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गयी। पति ने घटना की जानकारी अपने ससुराल के लोगों को दिया। सूचना पाकर युवक के साले ने अपनी बहन से मोबाइल पर बात किया। उसको काफी समझाया लेकिन महिला ने आने से मना कर दिया। शुक्रवार को वह लौट कर जब घर पहुंची तब पति ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। महिला को देखने को काफी लोग जमा हो गए। प्रेमी घर ही नही आया। जानकारी होंने पर महिला का भाई पहुंच गया। वह पहले तो मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन बहनोई के गुस्से को देखकर वह बहन को लिवाकर अपने घर चला गया। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें