आजमगढ़। शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । दिनांक 22.02.2023 को वादिनी थाना मेंहनाजपुर जिला आजमगढ़ ने तहरीर दिया कि मेरे जीजा के बुआ का लड़का विकास यादव पुत्र सुग्रीव यादव ग्राम बुन्दा थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ मुझे शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाता रहा जब हमने शादी करने कि बात कहा तो वह शादी करने से इंकार करने लगा मेरी नानी के मृत्यु लगभगग 9 माह पहले हुई थी जिसके क्रिया कर्म व तेरही में मेरे माता पिता मेरे ननीहाल चले गये थे घर पर कोई नही था तो विकास यादव मेरे घर आकर मेरे साथ जबरजस्ती
शारिरिक सम्बन्ध बनाया जिसके सम्बन्ध में वादिनी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 27/2023 धारा 376/504/506 भादवि व3/4 पाक्सो एक्ट बनाम बनाम 1-विकास यादव पुत्र सुग्रीव यादव 2- सुग्रीव यादव पुत्र अज्ञात 3- सूरज पुत्र सुग्रीव यादव 4- विशाल यादव पुत्र सुग्रीव यादव 5-माता उर्मिला देवी पत्नी सुग्रीव यादव समस्त साकिनान बुन्दा थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है।दिनांक 15.03.23 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकास यादव पुत्र सुग्रीव यादव ग्राम बुंदा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ , मेहनाजपुर को सरकारी अस्पताल के गेट के पास समय करीब 10.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0 27 /2023 धारा 376,504,506 भादवि व 3/4पाक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर,आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 27 /2023 धारा 376,504,506 भादवि व 3/4पाक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर,आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1- विकास यादव पुत्र सुग्रीव यादव ग्राम बुंदा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली टीम: 01.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें