आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बउवापार मोड़ ठेकमा बाजार के पास बुधवार की दोपहर मुर्गा लेने गए ट्रक चालक की कार के धक्के से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई।
कार में सवार चालक दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोग आजमगढ़-जौनपुर मार्ग जाम कर दिए। सीओ लालगंज के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों का काफिला लग गया था।
बेला गोपीनाथपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (32) ट्रक चालक था। होली पर मंगलवार को घर आया था। बुधवार को वह साइकिल से मुर्गा लेने के लिए ठेकमा बाजार गया था। वह दोपहर में बाजार से घर लौट रहा था। बउवापार मोड़ के पास पहुंचते ही कार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुघटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़ी राजेश विश्वकर्मा की कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग सड़क जाम कर दिए। करीब एक घंटे आजमगढ़ जौनपुर मार्ग बाधित रहा। घटना की जानकारी होते ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, बरदह थानाध्यक्ष संजय कुमार, गंभीरपुर व देवगांव की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। कार सवार चालक शेष कुमार (32), पत्नी पूजा, बेटी दिशा (2), बेटा अंशू (4), भांजी पूजा (24) घायल हो गए। घायलो का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक ट्रक चालक को चार बेटी हैं व पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद से पत्नी आरती सहित परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें