जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव स्थित गोमती घाट पर बुधवार को नहाते समय डूब रहे दोस्त को बचाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। मछुआरों ने कड़ी मेहनत कर डूब रहे बाकी तीन युवकों को बचा लिया।
तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।
जानकारी के अनुसार पराऊगंज चौकी क्षेत्र के बाजार व सरैया गांव निवासी राजा मौर्या उम्र 24 पुत्र सुरेन्द्र मौर्या अपने तीन करीबी दोस्त सौरभ गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोनू गुप्ता के साथ रंग खेलने के बाद घर से चार किलोमीटर दूर भड़ेहरी गांव स्थित गोमती नदी के घाट पर नहाने गय था। नहाते समय नीरज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं जानता था। जिससे वह डूबने लगा, उसे बचाने के लिए राजा मौर्या उसके पास बीच नदी में चला गया। बचाने के चक्कर में राजा व उसके दोनों अन्य साथी भी डूबने लगे। थोड़ी ही दूर पर मछुआरे मछली मार रहे थे। घटना को देखते ही मौके पर पहुंच गए। नीरज, सौरभ व मोनू को तो बचा लिया लेकिन राजा को नहीं बचा पाए। राजा की डूबने से मौत हो गयी। घंटो कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह राजा का शव पानी से बरामद किया गया। राजा का शव मौके पर छोड़ मछुवारे ने तीनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर भेजवाया जहां नीरज की हालात गम्भीर देख इलाज चल रहा है बाकी दो सौरभ गुप्ता और मोनू गुप्ता को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिए। थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी युगल किशोर राय मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिए। सुरेंद्र मौर्या का इकलौता बेटा राजा मौर्य रहा। सुरेंद्र पान की दुकान चलाते है और राजा चार महीने पहले फल की दुकान खोल रखा था। घटना से गांव में कोहराम मचा रहा। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें