दूल्हे की एक छोटी-सी गलती पर दूल्हन इतनी हुई खफा की सात फेरे के बाद भी शादी से किया इंकार,बैरंग लौटी बरात

दूल्हे की एक छोटी-सी गलती पर दूल्हन इतनी हुई खफा की सात फेरे के बाद भी शादी से किया इंकार,बैरंग लौटी बरात

जौनपुर। दूल्हे की एक छोटी-सी गलती पर दूल्हन इतनी खफा हो गई कि सात फेरे के बाद भी शादी तोड़ दी। घंटों थाने पर पंचायत हुई। जिसमें दूल्हा पक्ष ने 5.80 लाख दुल्हन पक्ष को दिया। तो मामला शांत हुआ और जौनपुर से आई बरात बैरंग वापस लौट गई।

जौनपुर के लाइन बाजार के वाजिदपुर दक्षिण गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र हीरालाल की बरात शनिवार की शाम को बरदह के एक गांव में आई थी। जयमाला आदि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। देर रात ब्याह की रस्में अदा की गईं। रविवार की भोर में फेरे होने के बाद दूल्हा कोहबर में चला गया।

भीतर मौजूद दुल्हन की सहेलियां, रिश्तेदार महिलाएं बातचीत करते हुए उसे शगुन देने लगीं। इस दौरान एक महिला रिश्तेदार ने दो सौ रुपये दिए। इस पर दूल्हा नाराज हो गया और नोट महिला के ऊपर फेंक दिया। काम से कम दो हजार देने की बात कहते हुए अनाप-शनाप बोलते हुए महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगा।

उसके इस व्यवहार से नात-रिश्तेदार सन्न रह गए। इसके बाद दुल्हन भी दूल्हे के इस व्यवहार से नाराज होकर साथ जाने से इनकार कर दिया। फिर क्या था घरातियों ने दूल्हा, उसके परिजनों और बरातियों को बंधक बना लिया।

सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां चार घंटे तक चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने 5.80 लाख रुपये दुल्हन पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने सहमति से रिश्ता खत्म कर लिया। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने