आजमगढ़ । जिले के बूढ़नपुर में सर्राफा कारोबारी की पत्नी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पर अतरौलिया पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था।
नगर पंचायत गोला में अपना मकान बना कर लगभग 20 वर्षों से रह रहे सुनील पाटिल की शादी सोल्पुहार महाराष्ट्र निवासी स्वाति पाटिल से लगभग 13 साल पहले हुई थी। सुनील सोने की टंच और मापन का कार्य करता था। स्वाति की अभी ढाई माह पूर्व एक बच्ची पैदा हुई थी।
चार लड़कियां पैदा होने से डिप्रेशन में थी
मृतिका सभी चार संतानें लड़कियां थीं, जो इसी को लेकर परेशान रहती थी। स्थानीय थाने पर तहरीर में मृतिका के पति सुनील पाटिल ने बताया कि 4 लड़की पैदा होने के बाद मेरी पत्नी हमेशा डिप्रेशन में रहती थी। 3 मार्च को बहकी बहकी बात कर रही थी। उसको समझा बाजार मै सब्जी लेने गया था। जब मैं लौट कर आया तो पंखे के सहारे लटकती हुई मिली। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर बातचीत हुई थी। घटना की जानकारी इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। दिए गए प्रार्थना पत्र में संदीप पाटिल ने शव को पोस्टमार्टम के बाद महाराष्ट्र जाने का अनुरोध किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मामले की जांच की जा रही है।साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें