गाजीपुर के लाल उत्तम सिंह ने किया कमाल,अपकमिंग प्लेयर आफ द ईयर चुने गए

गाजीपुर के लाल उत्तम सिंह ने किया कमाल,अपकमिंग प्लेयर आफ द ईयर चुने गए

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव के उत्तम सिंह को हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर आफ द ईयर (अंडर-21 पुरुष) पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे मेघबरन स्टेडियम से अभ्यास करते रहे हैं।

शुक्रवार को ही पुरस्कारों की चयन समिति के पदाधिकारियों और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में दिल्ली में उन्हें दस लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। देश की जूनियर इंडिया टीम के कप्तान उत्तम सिंह की इस उपलब्धि पर करमपुर वासियों में हर्ष है।

शनिवार को मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां कई खेलप्रेमियों के अलावा उत्तम सिंह के पिता भुल्लन सिंह के साथ ही बेटे की इस उपलब्धि पर मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। पिता भुल्लन सिंह ने पुत्र की इस कामयाबी का श्रेय मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह को दिया। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए यूपी से उत्तम सिंह के अलावा दो और खिलाड़ियों को भी नामित किया गया था, लेकिन आखिरी बाजी उत्तम सिंह के हाथ लगी।

उपलब्धियां उत्तम सिंह की
मौधा। एशिया हॉकी कप प्रतियोगिता 2020 में जब इंडोनेशिया में देश ने कांस्य पदक जीता था। तब टीम में शामिल होने व उनके परफारमेंस पर राइजिंग प्लेयर आफ द टूर्नामेंट मिला। वर्ष 2021 में सुल्तान जोहोर कप प्रतियोगिता में वह विजेता इंडिया टीम के हिस्सा रहे। फिर वर्ष 2022 में सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट के दौरान आस्ट्रेलिया की जिस मजबूत टीम को हरा कर इंडिया ने गोल्ड जीता था। उत्तम उसी विजेता टीम के कप्तान थे।

दस वर्ष की उम्र में ही मैंने करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में खेलना शुरू कर दिया था। उस समय मेरे लिए हाकी किट या जूते खरीदना भी बहुत मुश्किल होता था। तेजू भैया मुझे बहुत पसंद करते थे। वर्ष 2015 में जब तक मैं हास्टल नहीं चला गया। उन्होंने मेरी पूरी मदद की। यहां तक कि पढ़ाई भी उन्हीं के सौजन्य से होती थी।- उत्तम सिंह, कप्तान, जूनियर हॉकी इंडिया टीम वाराणसी। साभार ए.यू।

फाइल फोटो

उत्तम सिंह,कप्तान, जूनियर हॉकी इंडिया टीम

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने