आजमगढ़। जिले की पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरेापी ने करीब एक महीने पहले चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर हैवानियत की थी। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायती पत्र दिया था। पीड़िता ने बताया, मेरे पति का दोस्त अरुण मौर्या अक्सर घर आता रहता था। 28 जनवरी 2023 शाम को मेरे घर आया और चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीते ही मैं बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ रेप किया।
ब्लैकमेल कर करता था दरिंदगी
आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके जरिए वो ब्लैकमेल कर दरिंदगी करता था। डर की वजह से किसी से शिकायत नहीं की। बाद में तंग आकर पुलिस से शिकायत की।
गंभीरपुर थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अरुण मौर्या की लगातार तलाश की जा रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साभार डीबी।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें