10 बच्चों की मां ने कुंवारे युवक से रचाई शादी,शादी बना चर्चा का विषय,देखे वीडियो

10 बच्चों की मां ने कुंवारे युवक से रचाई शादी,शादी बना चर्चा का विषय,देखे वीडियो

गोरखपुर। जिले में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां चिल्लूपार इलाके की एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 40 साल के शख्स की शादी 10 बच्चों की मां से हुई है।

महिला के पति की छह साल पहले मौत हो चुके है। दोनों पिछले एक साल से फरार थे। इनके शादी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देवरिया जिले के रहने वाले शख्स का संबंध गोरखपुर जिले की बड़हलगंज क्षेत्र निवासी विधवा महिला (42) से हो गई। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दूल्हन के गांव आने पर बच्चों द्वारा इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई, जिसके बाद गांव स्कूल में पंचायत हुई और शुक्रवार को दोनों की शादी गांव के ही शिव मंदिर में करा दी गई।

पंचायत ने करवायी शादी
ग्रामीणों का कहना है कि महिला के पति की मौत छह साल पहले ही हो चुकी है। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बीते एक साल से फरार थे। दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई और फिर पंचायत हुई। शुक्रवार को गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करवाकर, एक-दूसरे को वरमाला पहना दिया।

गांववालों ने कहा कि दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल से दोनों फरार थे। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी करा दी गई। इस रिश्ते से दोनों खुश हैं।

दोनों को मिला नौकरी और आवास
गांव के ही कॉलेज में विवाहित जोड़े को नौकरी दे दी गई है। वहीं गुरुकुल संस्थान समूह के आवासीय परिसर में उन्हें रहने के लिए दिया गया है। दोनों खुशी खुशी चले गए हैं। लोगों ने कहा कि सब ने मिलकर एक नेक काम किया है। महिला बेघर थी, उसे घर मिल गया। अनाथ 10 बच्चों को पिता का साया मिला गया। साभार ए यू।

देखिए विडियो 👇
https://youtu.be/7RSG2dEJhbU

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने