जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसकी सहेली के बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी मिलते ही एक आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इधर, वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही प्रेमी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग वाराणसी ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि एक माह पहले दो किशोरों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर एक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसको उपचार के लिए वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसमें नामजद एक किशोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें