विवाहिता ने सिपाही पर दुष्कर्म का लगाया आराेप,सोशल मीडिया पर हुआ था दोनों में दोस्ती

विवाहिता ने सिपाही पर दुष्कर्म का लगाया आराेप,सोशल मीडिया पर हुआ था दोनों में दोस्ती

गाजीपुर। जिले के सादात की एक विवाहिता ने एक कथित सिपाही पर दुष्कर्म और उसके भाई पर धमकाने के आरोप में लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विवाहिता के अनुसार उसकी शादी सादात के एक युवक से हुई है।

ससुराल में विवाद के कारण उसकी विदाई नहीं हो रही थी। इस बीच फेसबुक से उसकी जान-पहचान गाजीपुर के मनीहारी सिहबरी के विनय यादव से हुई। विनय ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर कॉल किया। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी अयोध्या में थी। अब वह कैंट स्टेशन पर आ रहा है।

शादी का झांसा दिया और 12 दिन बाद उसे लेकर वैष्णो देवी गया, फिर लखनऊ लेकर आया। दोनों जगह होटल में कमरा बुक करके साथ रहा और दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।
बिहार की गायिका के साथ बनारस में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- प्यार के नाम पर धोखा

होटल में वह पत्नी के तौर पर बताता था। दिवाली व अन्य त्योहारों पर भी बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। बीते 12 जनवरी को वाराणसी कैंट स्टेशन के पास एक होटल में तीन दिन तक साथ रखा। इस दौरान उसे लगा कि उसे विनय झांसा देकर शोषण कर रहा है। इस पर उसने बातचीत बंद कर दी। 10 दिन तक बात नहीं की तो उसके भाई का फोन आया।

उसने विनय से बात कराई, वह लगातार रो रहा था। मिलने के लिए कैंट स्टेशन पर बुलाया। वहां पर विनय और उसके भाई ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी विनय का भाई फोन कर धमका रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार अंबष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने