प्रयागराज । उच्च न्यायालय प्रयागराज के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती द्वारा जारी सूची के मुताबिक बदायूं के सीजेएम डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार का बदायूं से कन्नौज स्थानांतरण हुआ है। इसके साथ ही छह न्यायिक अधिकारी व एक एडीजे का भी स्थानांतरण हुआ है।
12 न्यायिक अधिकारी व छह एडीजे को बदायूं में तैनाती दी गई है
गुरुवार को जारी सूची के मुताबिक सीजेएम डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार का बदायूं से कन्नौज, जसीम खान का मैनपुरी, मेघा चौधरी का भदोही, शांतनु सिंह का जौनपुर, शिवम वशिष्ठ का सुल्तानपुर, आराधना सिंह का बस्ती, प्रवीण कुमार गौतम का हरदोई स्थानांतरण हुआ है। इसके साथ ही एडीजे मोहम्मद शारिक सिद्दीकी का जौनपुर स्थानांतरण हुआ।
इसके साथ ही 12 न्यायिक अधिकारियों को बदायूं में बनारस से कोमल श्रीवास्तव, इलाहाबाद से मनाली चंद्रा, फैजाबाद से ज्योत्सना राय, बनारस से सौम्या अरुण, झांसी से राखी भदौरिया, लखनऊ से अर्जित वर्मा, लखनऊ से समृद्धि मिश्रा, बस्ती से पंकज कुमार पाण्डेय, कानपुर से दिव्य प्रताप सिंह निमेश, इलाहाबाद से पिंकी वर्मा, बस्ती से अभिषेक कुमार, गोरखपुर से रोहनी उपाध्याय को तैनाती मिली है। अपर जिला जज के लिये कुशीनगर से शिव कुमार, गौतमबुध नगर से सुनीत चंद्रा, आगरा से इस्ताक अली, इलाहाबाद से सुभाष चंद्र मौर्य, संतकबीरनगर से मिर्जा जीनत, आजमगढ़ से सौरभ सक्सेना को बदायूं भेजा गया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें