शादी के बाद सुहागरात मनाते ही दूल्हा घर छोड़कर फरार,परिजनों के शिकायत पर केस दर्ज

शादी के बाद सुहागरात मनाते ही दूल्हा घर छोड़कर फरार,परिजनों के शिकायत पर केस दर्ज

हरदोई । जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागरात मनाते ही दूल्हा घर छोड़कर भाग गया।

जिसके बाद परिजनों में हंगामा हो गया है। सूचना के बाद परिवार वालों ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला हरदोई जिले के सांडी थाने के एक गांव की है। यहां रहने वाले 22 साल के एक युवक की शादी पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव में हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल गई। जिसके बाद सुहागरात मनाने के बाद सुबह ही दूल्हे ने घर छोड़कर भाग गया। परिवार ने काफी देर तक दूल्हे के लौटने का इंतजार किया। जब वह नहीं लौटा तो स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

परिजनों ने बताया कि दूल्हा अपना सारा पैसा और फोन यही छोड़कर चला गया। उसे इधर-उधर काफी ढूंढा पर अबतक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता दूल्हे को तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी और दूल्हे की तलाश की जा रही है। साभार आईबीसी 24.

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने