हाथरस। यूपी के हाथरस में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर हर्ष फायरिंग कर रही है।
साथ में उसका दूल्हा भी बैठा है। इस फायरिंग से दुल्हन के बगल बैठा दूल्हा एक बार सहम गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और अब दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दुल्हन ने चार राउंड फायरिंग की है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि साइड में खड़े एक युवक ने इस दुल्हन को रिवाल्वर पकड़ाई। उसके बाद दुल्हन ने हवा में चार फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने रिवाल्वर पर स्टेज पर खड़े युवक को दे दी। यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है।
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद दुल्हन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो निकल कर आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानून के मुताबिक, हर्ष फरयिंग गैर कानूनी है। हाथरस पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर देने की जानकारी दी है। वहीं, इस मामले पर हाथरस पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा- "प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।"साभार जेएनएन।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें