जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी मय हमराह निरीक्षक जयप्रकाश यादव,उ0नि0 सुधीर कुमार,उ0नि0 आशुतोष गुप्ता , हे०का० कमलेश पाण्डेय ,हे0का0 भाईलाल सोनकर , का0 सुनील यादव , का0 धर्मेन्द्र सिंह द्वारा पत्रकार देवेन्द्र खरे पर हमला करने वाले ( मु0अ0सं0 104/23 धारा 307/506/120बी भादवि से सम्बन्धित ) दो अभियुक्तों 1. सत्यम सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी रामपुरनदी थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र
करीब 22 वर्ष 2. प्रद्युम्न यादव उर्फ सोनू उर्फ सिनू पुत्र बाँकेलाल यादव निवासी जयरामपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर को आज दिनांक 31/03/2023 को रैभानीपुर अंडर पास हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाश ली गयी तो सत्यम उपरोक्त के पास से एक पिस्टल 32 बोर व दो खोखा कारतुस 32 बोर तथा प्रद्युम्न के पास से एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतुस बरामद हुआ । बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 165/23 व 166/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सत्यम सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी रामपुरनदी थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष
2. प्रद्युम्न यादव उर्फ सोनू उर्फ सिनू पुत्र बाँकेलाल यादव निवासी जयरामपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास –अभि0 सत्यम सिंह
1. मु0अ0सं0-104/23 धारा 307/506/120बी भादवि थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 165/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास –अभि0 प्रद्युम्न यादव उर्फ सोनू उर्फ सिनू
1. मु0अ0सं0-104/23 धारा 307/506/120बी भादवि थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 165/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी टीम --
1. प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
2. नि0 जयप्रकाश यादव थाना लाइन बाजार जौनपुर
3. उ0नि0 सुधीर कुमार, थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
4. उ0नि0 आशुतोष गुप्ता थान लाइन बाजार जौनपुर
5. हे०का० भाईलाल थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
6. हे०का० कमलेश पाण्डेय थाना लाइनबाजार जौनपुर।
7. का0 सुनील यादव थाना लाइनबाजार जौनपुर।
8. का0 धर्मेन्द्र सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर।
![]() |
पकड़े गए दोनों आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें