पूर्व प्रधान के पुत्र समेत तीन लोगों पर युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप,साजिश में उसकी मां भी शामिल

पूर्व प्रधान के पुत्र समेत तीन लोगों पर युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप,साजिश में उसकी मां भी शामिल

जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पूर्व प्रधान के पुत्र समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि साजिश में उसकी मां भी शामिल रही।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कदौरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की मौत 2005 में हो गई थी, तभी गांव का ही पूर्व प्रधान का उसके घर आने जाने लगा और मां के साथ उसने अवैध संबंध बना लिए। कुछ दिन बाद उसने अपने छोटे पुत्र संतोष के साथ शादी करने की बात की जिस पर उसके छोटे पुत्र ने उसके साथ कई बार दुराचार किया, जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।

इसके बाद पूर्व प्रधान ने अपने बड़े पुत्र बृजेश के साथ शादी करा दी। 2021 में उसकी शादी बड़े पुत्र के साथ एक सामूहिक विवाह में संपन्न कराई गई। इसके बाद बड़ा पुत्र उसके घर पर ही रहने लगा और उसे बंधक बना लिया इतना ही नहीं उन लोगों ने उसे डरा धमका कर जमीन जायदाद और खाते में जमा पैसे भी अपने नाम पर करवा लिए।

आरोप है कि कुछ दिनों बाद और प्रधान का पुत्र उसे पेपर देने के बहाने कदौरा स्थित एक मकान में ले गया, जहां पर एक अन्य युवक के साथ संबंध स्थापित करने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि साजिश में उसकी मां भी शामिल रही।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संतोष कुमार, ब्रजेश कुमार, श्याम कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाना व गर्भपात कराने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां गीता देवी के खिलाफ 120 बी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। साभार जेएनएन।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने