अजब गजब। रहस्यों से भरी यह दुनिया है। कई ऐसी अनोखी चीजें दुनिया में हैं आज तक कोई जिनके रहस्यों का पता नहीं लगा पाया। वहीं कई अनोखे मंदिर भारत में भी हैं और इनसे जुड़ी हुई हैं अनोखी मान्यताएं।
तरह-तरह के चमत्कारों से जुड़ी इन मंदिरों के बारे में मान्यताएं प्रचलित हैं। एक ऐसा मंदिर भी भारत में है, संतानहीन लोगों को जहां संतान सुख की प्राप्ति होती है। हिमाचल प्रदेश में यह अनोखा मंदिर है। यहां की दुर्गम पहाडियों में यह मंदिर स्थित सिमस नाम के गांव में है। जो भी महिला इस मंदिर के फर्श पर सोती है ऐसी मान्यता है कि, वह गर्भवती हो जाती है।
संतानदात्री के नाम से मशहूर है मंदिर
इस मंदिर को संतानदात्री के नाम से जाना जाता है। नवरात्रों में यहां सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है, जिसका अर्थ है सपने आना। वहीं इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि देवी मां खुद सपने आकर संतान प्राप्ति का आशीवार्द देती हैं। दूर-दूर से हजारों नि:संतान महिलाएं इस मंदिर के फर्श पर सोने के लिए आती हैं।
नवरात्रों में मंदिर के फर्श पर सोने आती हैं महिलाएं
मान्यता है कि ऐसा करने से वो जल्द से जल्द प्रेगनेंट हो जाती हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि माता सिमसा सपने में महिला को फल देती हैं तो उस महिला को संतान का आशीर्वाद मिल जाता है। हर साल नवरात्रों में इस मंदिर में भीड़ लगती है। दूर-दूर से महिलाएं नवरात्रों में इस मंदिर में आती हैं। नवरात्रों दौरान नि:संतान महिलाएं दिन रात मंदिर के फर्श पर सोती हैं।
वहीं अगर किसी महिला को निसंतान बने रहने का स्वप्न दिखता है और इसके बाद भी वह मंदिर से नहीं जाती तो उसके शरीर में खुजली भरे लाल-लाल दाग उभर आते हैं। कहा जाता है कि यदि किसी महिला को अमरूद का फल मिलता है तो उसे लड़का प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है और अगर किसी को भिन्डी प्राप्त होती है तो लड़की। इतना ही नहीं बताया जाता है कि यहां यह भी पता चल जाता है कि लड़का होगा या लड़की।साभार लाइफस्टाइल नामा।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें