बाइक सवार बदमाश ने लिफ्ट देने के बहाने मुंबई से लौट रहे यात्री के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

बाइक सवार बदमाश ने लिफ्ट देने के बहाने मुंबई से लौट रहे यात्री के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

वाराणसी। मोहाव बाजार के समीप मुंबई से लौट रहे एक यात्री का बैग झांसा देकर बाइक सवार लेकर भाग निकला। पांडेयपुर में बाइक सवार ने भुक्तभोगी को लिफ्ट दिया था।

घटना की शिकायत चोलापुर पुलिस से की गई।

जौनपुर के चंदवक निवासी विपिन कुमार गुप्ता मुंबई में नौकरी करता है। वह मुंबई से घर आ रहा था। कैंट स्टेशन आने के बाद वहां से जौनपुर की बस पकड़ने के लिए पांडेयपुर चौराहे पहुंचा। तभी एक बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। विपिन उसकी बाइक पर बैठ गया। मोहाव चौराहे के पास बाइक बंद कर दी। तकनीकी खराबी की बात कहकर विपिन से धक्का देने को कहा। विपिन बैग बाइक सवार को देकर धक्का देने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक स्टार्ट उचक्का भाग निकला। विपिन ने उसे पकड़ने की कोशिश की। उसके बैग में 14000 रुपये, सोने की चेन, बाली व अन्य गहने थे। एसएसआई चोलापुर सुधीर त्रिपाठी ने बताया की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने