अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल ले जाते समय एक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल ले जाते समय एक की मौत

आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देर रात विपरीत दिशा से जा रही बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान सभाजीत दूबे (35) के रूप में हुई जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र पासवान (42) के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था मृतक
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सभाजीत दूबे दो बच्चों का पिता है। वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।साभार डीबी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने